औराई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर जनता का विश्वास तोड़ा। जिसका खामियाजा उसे तीन राज्यों में हार से चुकाना पड़ा। 2019 के चुनाव में जनता भाजपा के अहंकार का मर्दन करेगी। वह मिर्जापुर जाते समय बाबूसराय और औराई में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि 2014 में अच्छे दिन का वादा कर भाजपा केंद्र की सत्ता में आई, लेकिन उसके बाद एक भी वादे को सरकार ने नहीं पूरा किया। सरकार के मंत्री और विधायक सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे हैं। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़कर लोगों को एक दूसरे से लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 में सपा के सहयोग से सरकार बनेगी। सपा की भूमिका अहम होगी। सपा सरकार में ही किसान, मजदूर, बेरोजगारों की स्थिति बेहतर होगी। मिर्जापुर एक कार्यक्रम में जाते समय बाबूसराय में सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी और पूर्व विधायक मधुबाला पासी के नेतृत्व में माल्यार्पण कर सांसद का स्वागत किया। मौके पर डॉ. आरके पटेल, रामकिशोर बिंद, विकास यादव, विजय, डबलू, उमेश, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, बैजनाथ यादव, दीनानाथ यादव, नान्हक मुन्ना यादव, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि रहे। महराजगंज बाजार में सांसद धर्मेन्द्र यादव ने समाजवादी नेता स्व. रामजीत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। मौके पर अमरनाथ यादव, विनोद, बेचूराम, राघोराम पाल, संजय सिंह, ह्दय नारायण प्रजापति आदि रहे।