नईबाजार। महात्मा गांधी स्मृति में चलाए जा रहे भाजपा के 15 दविसीय पदयात्रा के तहत 13वें दिन गुरूवार को नईबाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्रा की गई। इस दौरान गुलौरा से पदयात्रा कर विजय दशमी मैदान आकर समाप्त क़िया गया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जरिला महामंत्री लालता सोनकर के नेतृत्व में निकले पात्रा में वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को योजनाओं के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू व अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डा.विनोद कुमार सोनकर शास्त्री ने गुलौरा में 18 योजनाओं वाली पुस्तिका वितरित की। इस दौरान लोगों को 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज कुम्भ नगरी में सभा की जानकारी भी देते हुए सहभागिता की अपील की गई। पदयात्रा में अजय दूबे, दिलीप गुप्ता, विनय उमर, कामता चौरसिया, राजीव मोदनवाल, विनोद तिवारी, निखिल बरनवाल, अशोक कुमार दूबे, विकास साहू, पवित्रा देवी, कुलदीप गोस्वामी, परमेश्वर श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, सालिक राम चौहान, वीरेंद्र सहिं चौहान, शिव कुमार सोनकर, हिमांशु मोदनवाल, सौरव सोनकर, राजन सोनकर, करण सोनकर आदि शामिल रहे।