फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की हार पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की हार से सकपकाई भाजपा पर विपक्षी दलों ने हमला शुरू कर दिया। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को आने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखते हुए विपक्षियों ने इसे विपक्षी एकता की जीत करार दिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव ने कहा कि विपक्षी एकता की मजबूती के कारण भाजपा की करारी हार हुई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। सपा के धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह नतीजे 2019 लोकसभा चुनाव के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता और लोक गठबंधन पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्णावतार त्रिपाठी राही ने कहा कि पांच राज्यों में भाजपा की हार से सिद्ध हो गया है कि प्रधानमंत्री की जुमलेबाजी और झूठ को जनता ने नकार दिया है। ‘नक्सली कांग्रेस से मिल गए हैं’ जैसे प्रधानमंत्री के वक्तव्य छत्तीसगढ़ में भाजपा को ले डूबे। एससीएसटी एक्ट में संशोधन, किसानों की उपेक्षा, भीषण महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध आदि ऐसे मुद्दे हैं, जनता ने समझा और उनके विरुद्ध मतदान किया। जनता उर्जित पटेल के इस्तीफे पर भी नजर रखे हुए है। अब तो भाजपा के मंत्री तक इस्तीफा देने लगे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को उसके अहंकार ने हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें