फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला गैस वितरण योजना में खेल तो नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लालानगर। प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की मंशा में गड़बड़ी की बू आने लगी है। गैस एजेंसियां लाभार्थियों को चक्कर कटवा रहीं हैं।
विज्ञापन

गोपीगंज वार्ड नंबर 25 जामा मस्जिद गली निवासी सुलेखा बेगम पत्नी सेराज ज्ञानपुर स्थित एक भारत गैस एजेंसी में अपना केवाईसी प्रपत्र जमा करवाया था। एक साल बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को नि:शुल्क मिलने वाले गैस सिलेंडर और चूल्हे के न मिलने पर जब सुलेखा के पति गैस एजेंसियों का चक्कर लगाना शुरू किया तो पता चला कि एजेंसी के कंप्यूटर में केवाईसी फॉर्म शो कर रहा है, लेकिन ज्ञानपुर आना होगा। वहां जाने पर बताया गया कि हमारे यहां से तुम्हारा प्रपत्र डिलीट कर दिया गया है। अब जखांव इंडेन गैस एजेंसी पर जाना होगा। वहां काम होगा। जखांव पहुंचने के बाद एजेंसी से बताया गया कि एलपीजी आईडी शो कर रहा है, लेकिन आधार लिंक नहीं हो रहा है। इसमें आवेदनकर्ता सुलेखा और पति का नाम सलीम दिख रहा है। इसको भारत गैस एजेंसी से डिलीट करवा दें। तब हमारे यहां मिल पाएगा। इसको लेकर हैरान परेशान आवेदक चिंतित हो गया है कि उसे गरीबों के लिए दिए जाने वाले कनेक्शन का लाभ मिल पाएगा भी या नहीं। इस संदर्भ में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उसने प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें