फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 लोकतंत्र रक्षक सेनानी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के 34 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को डीएम राजेंद्र प्रसाद और भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने शॉल और परिचय पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की उपस्थिति से उन्हें बेहद खुशी है और खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। लोकतंत्र सेनानियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाएगा। उनकी सूची थानों, तहसीलों, ब्लॉकों में भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, सरोज पांडेय, लोलारख उपाध्याय, राधेश्याम दूबे, कृपाशंकर, जयशंकर, घनश्याम उपाध्याय, लल्लन दूबे, सेवाशंकर मिश्रा, कल्लू सिंह, चंद्रशेखर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें