ज्ञानपुर। फूड एंड सिविल सप्लाई कर्मचारी और अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले जिले के विपणन निरीक्षकों ने सोमवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन विपणन अधिकारी को सौंपा। कहा कि मांग पूरी न होने तक वह कार्य बहिष्कार को जारी रखेंगे।
ज्ञानपुर के पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय सोमवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए निरीक्षकों ने प्रदर्शन किया। संगठन की 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में स्थानांतरण में मनमानी पर रोक, विभाग को पर्याप्त कर्मचारी एवं भौतिक संसाधन, हाईब्रिड धान की रिकवरी 67 किलो के बजाए 60 से 62 किलो करना आदि है। निरीक्षकों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो वह आंदोलन को जारी रखेंगे। प्रदर्शन करने वालों में संजय पांडेय, विनय दूबे, रंजना सिंह, कीर्ति सिंह, वर्मा सिंह, शिवाकांत आदि रहे।