ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को भारत रत्न एवं देश के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। बीएड और अर्थशास्त्र विभाग की ओर से रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि केपी ट्रेनिंग कॉलेज प्रयागराज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार ने अबुल कालाम आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद सार्वभौमिक अनिवार्य शिक्षा के समर्थक थे। उन्होंने छात्र, शिक्षक, संस्था और समाज के प्रति प्रतिबद्धता पर विशेष बल दिया। केएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे शिक्षा के मूल्यों को छात्र, शिक्षक औश्र समाज को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव, मोनिका सरोज, मंजुल गुप्ता, प्रतीक उपाध्याय, मनोज अवस्थी, रमेश चंद्र यादव, किशोरी लाल, डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, कामिनी वर्मा, जय प्रकाश शर्मा, अरूण कुशवाहा, महेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।