फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने किया कई विद्यालयों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह ने शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण कर खामियां पकड़ी। कहीं शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचे थे तो कहीं पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं मिली। कई विद्यालयों में तो खराब हैंडपंप मिले जिसको लेकर उन्होंने कई प्रधानाध्यापकों की क्लास ली।कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शौचालय जर्जर हाल में मिले। इन शौचालयों का प्रयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख सुबह 8.10 बजे हरिचंदन पुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उस समय वहां प्रधानाध्यापक छोड़ कोई भी भी स्टाफ नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे तो 8.15 बजे तक केवल दो शिक्षक ही मौजूद मिले। माध्यमिक विद्यालय में जानकारी मिली की वहां गणित का कोई शिक्षक ही नहीं है। जबकि 118 छात्र पंजीकृत है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षक तो मिले लेकिन व्यवस्था के नाम काफी शिकायतें मिलीं। छात्राओं ने बताया कि शौचालय निष्प्रयोज्य हो चुके हैं। विद्यालय की चारदिवारी भी नहीं होने की जानकारी भी उन्होंने ली।
प्रमुख ने मौके से ही बीडीओ को फोन कर विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि हैंडपंपों को ग्राम प्रधान के जरिए तत्काल रिबोर की व्यवस्था कराएं। अन्य समस्याओं के बावत उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से वात करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें