फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों नगर पंचायतें आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव से पहले जारी नगर निकायों के आरक्षण की ताजा स्थिति से जिले के सात में से छह नगर निकायों में हलचल मची है। एक नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायतों में आरक्षण की स्थिति में बदलाव होने के बाद जिले के सियासी गलियारे में गहमागहमी बढ़ी है। गोपीगंज नगर पालिका को छोड़कर सभी छह नगर निकायों में पिछले बार की आरक्षण स्थिति को बदल दिया गया है। जिले की सभी पांच नगर पंचायतें आरक्षित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

भदोही जिले में दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों को मिलाकर कुल सात नगर निकाय हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी आरक्षण की ताजा स्थिति के बाद केवल गोपीगंज नगर पालिका परिषद की आरक्षण स्थिति को पूर्ववत रखा गया है। इसके अलावा भदोही नगर पालिका और ज्ञानपुर, घोसिया, खमरिया, सुरियावां और नई बाजार नगर पंचायतों में आरक्षण की स्थिति में बदलाव किया गया है। इससे चुनाव की तैयारियों में जुटे भावी उम्मीदवारों के समीकरण को झटका लगा है। लिहाजा कई नगरों में समीकरण को नए सिरे से फिट किया जाने लगा है। नई आरक्षण स्थिति के बाद पिछले निकाय चुनाव में सामान्य रही तीन सीटों को आरक्षित कर दिया गया है। इनमें भदोही नगर पालिका जो पिछली बार सामान्य महिला के लिए थी, वह इस बार पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसी तरह ज्ञानपुर और घोसिया नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटें भी पिछले चुनाव में सामान्य थीं, लेकिन इस बार ज्ञानपुर को पिछड़ा वर्ग और घोसिया को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। सुरियावां और नई बाजार में भी फेरबदल हुआ है। सुरियावां नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग से अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हो गई है और नई बाजार पिछड़ी महिला से इस बार अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित कर दी गई है। पिछले चुनाव में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित खमरिया नगर पंचायत सीट इस बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। गोपीगंज नगर पालिका परिषद के आरक्षण में बदलाव नहीं किया गया है। पिछले चुनाव में यह सीट सामान्य थी। इस बार भी सामान्य ही रखी गई है। आरक्षण के ताजा बदलाव का चुनाव के घमासान में क्या असर पड़ता है, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

इनसेट
नगर निकाय ताजा आरक्षण पिछली बार
भदोही नगर पालिका पिछड़ा वर्ग सामान्य महिला
गोपीगंज नगर पालिका सामान्य सामान्य
ज्ञानपुर नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग सामान्य
सुरियावां अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग
घोसिया पिछड़ी महिला सामान्य
खमरिया पिछड़ा वर्ग पिछड़ी महिला
नई बाजार अनुसूचित पिछड़ी महिला
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें