फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दावपेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

मातृ नवमी पर सोनैचा गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित अंतर्जनपदीय कुश्ती में पूर्वांचल के कई जिले से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। अपने दावपेच से विरोधियों को चित किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में मिर्जापुर के लवकुश ने वाराणसी के गुलाब को हराया। वाराणसी के काशी ने मिर्जापुर के राजू, घथरांव के रमेश ने झूंसी के मुन्ना, मुजेहरा के सुरेंद्र ने चंदौली के आशीष को धराशायी किया। मुख्य मुकाबला धर्मेंद्र पहलवान वाराणसी और गोलू पहलवान गोरखपुर के बीच हुआ। इसमें धर्मेंद्र विजेता हुए। इस दौरान आयोजित मेले में लोगों ने चाट जलेबी का लुत्फ उठाया। इस मौके पर संजय पांडेय, राजेश पांडेय, रमेश चंद पांडेय, अमरेश चंद पांडेय, योगेश कुमार, आनंद पांडेय महेंद्र पांडेय ,विद्या शंकर सचिन, अवध बिहारी, लक्ष्मी पांडेय, गुलाब शंकर पांडेय, राजबली, बबलू पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें