फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों ने की आवाज बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सफाईकर्मी संघर्ष समिति की सभा हुई, जिसमें नियुक्ति को लेकर आवाज बुलंद की गई। सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि जनपद में सफाई कर्मियों की नियुक्ति जल्द से जल्द करवा कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि हमारी केंद्र और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार है। जनपद रुकी हुई सफाई कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराई जाएगी। नियुक्ति पादर्शी ढंग से नियमानुसार होगी। उन्होंने कहा कि पांच नवंबर 2008 के आधार पर जिले में नियुक्ति कराई जाएगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्र ने कहा कि जनपद में पिछले 10 वर्ष से रुकी हुई सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए शासन से जल्द आदेश आने वाला है। यह बात सुनकर सफाई कर्मी पद के अभ्यथियों में जोश भर आया। अभ्यर्थियों ने कहा कि हम सभी भाजपा के साथ हैं। सभा के बाद अभ्यर्थि ने नियुक्ति को लेकर उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक लेने के बाद उप जिलाधिकारी ने कहा कि मैं आप लोगों के साथ हूं। इस मामले से शासन को अवगत कराउंगा। जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास करूंगा। सभा में दिव्या पाठक, पंचम लाल, अरुण श्रीवास्तव, बैजनाथ यादव, कृपाशंकर, छोटेलाल यादव समेत तमाम अभ्यर्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें