फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ और 23 जुलाई को बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। 18-21 वर्ष के नए और छूटे मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने एक और मौका दिया है। युवाओं को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में पंजीयन के लिए जुलाई में मतदान केंद्रों पर दो विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा की मतदाता सूची में नए मतदाताओं को फार्म भरने के लिए नौ और 23 जुलाई को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। नए मतदाताओं का नाम शामिल करने के लिए बीएलओ के माध्यम से फार्म छह भरा जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरीलाल यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से छूटे मतदाताओं को शामिल करने के लिए यह मौका प्रदान किया गया है। खास तौर से उनके युवाओं के लिए है, जो अभी 18-21 वर्ष की आयु के मध्य हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए नौ और 23 जुलाई को मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर में बीएलओ उपस्थित रहेंगे। भरे हुए फॉर्म जमा करेंगे और फॉर्म भरवाने में मदद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें