फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्य स्तरीय खेलकूद में 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत करते बीएसए। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23 से 25 अगस्त तक होने वाले राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 19 खिलाड़ी शामिल होंगे। दौड़, जैवलिंग, ऊंची कूद, लंबी कूद समेत अलग-अलग वर्ग के खेल में खिलाड़ी शामिल होकर प्रतिभा दिखाएंगे। काशी नरेश विद्यालय के हास्टल ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय चयन-ट्रायल का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतराष्ट्रीय कोच रूस्तम खान की देखरेख में कुल 60 खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें 19 का चयन हुआ। खेल सचिव कैलाश पाल ने बताया कि चयन समिति में खिलाड़ी अमृतानंद राम, श्याम बिहारी मौर्या, सीताराम यादव और राजेश पाल रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से परखा।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग में जैवलिन में मनीष यादव, अंडर-16 वर्ग में आंचल कुमारी ऊंची कूद, मुरास्वी सिंह जैवलिंन, आदित्य उपाध्याय का पेंटाथलॉन, अनूप कुमार का जेवेलिन थ्रो, अनुराग बिंद का 600 मीटर दौड़ में चयन हुआ। इसी तरह गौरव कुमार यादव का जैवलिन, अंडर-18 वर्ग में गोलू बिंद का जैवलिन, रीमा बिंद का 600 मीटर, सागर निषाद का गोला फेंक, हर्ष मिश्रा का जैवलिन, अनूप कुमार यादव का जैवलिन, कुश यादव का गोला फेंक, नैतिक सरोज का 100 मीटर में चयन किया गया। अंडर- 20 वर्ग में वात्सल्य राम हैमर थ्रो,कृष्ण कुमार यादव डिस्कस थ्रो, हिमांशी, हैमर थ्रो और वैभव सिंह को जैवलिन में चयनित किया गया। खेल सचिव ने बताया कि प्रयागराज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें