फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ईवीएम बिगड़ी तो कहीं नहीं चली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। छठवें चरण के मतदान में रविवार को जिले के कई बूथों पर आधे से डेढ़ घंटे तक मतदाताओं को लाइन में लगकर मताधिकार के लिए इंतजार करना पड़ा। कई ईवीएम और वीवीपैट के काम न करने से मतदान विलंब से शुरू हुआ। सुधार के बाद तय समय के बाद मतदान शुरू हुआ। इससे मतदाताओं को काफी परेेेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सात बजे से जिले के 1293 बूथों पर मतदान शुरू होना था, लेकिन मतदान शुरू होने से पूर्व कई बूथों पर लगे ईवीएम और वीवीपैट तकनीकी खामी से नहीं चले। इससे पीठासीन से लेकर जिला प्रशासन के अफसरों को हलकान होना पड़ा। ईवीएम की खराबी को एक से डेढ़ घंटे में सही किया गया, जिससे मतदान शुरू हो सका, हालांकि इस दौरान मतदाताओं को काफी परेशाना होना पड़ा।
औराई के बूथ नंबर 172 पर ईवीएम मशीन में दिक्कत होने से मतदान 20 मिनट देर से शुरू हो पाया। भवानीपुर प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 177 पर ईवीएम चालू होने के बाद काम नहीं की। इससे आधे घंटे बाद दूसरी ईवीएम आने पर पौने आठ बजे से मतदान शुरू हो सका। अभिया में हरिपुर के बूथ 46 और 47 में ईवीएम और वीवीपैट काम नहीं की, जिससे एक घंटे तक मतदान नहीं हो सका। वीवीपैट बदलने के बाद मतदान शुरू हो सका। प्राथमिक विद्यालय कठारी के बूथ संख्या 189 पर सुबह मतदान अपने समय से शुरू हुआ, लेकिन 93 लोगों के मतदान के बाद वीवीपैट और ईवीएम में खराबी आ गई। इससे पौने नौ बजे से पौने 10 बजे तक मतदान रुका रहा। करीब डेढ़ घंटे में सुधार करने के बाद बदलने पर मतदान शुरू हो सका। धूप लगने से कई लोग बिना मतदान के लौट गए। इसमें से कुछ लोग दोपहर बाद आकर मतदान किया। सुबह 10 बजे डीघ के बिरनई बूथ पर ईवीएम की खराबी से आधे घंटे मतदान रुका रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट की जांच के बाद दुरुस्त होने पर मतदान शुरू हुआ। भदोही के बूथ संख्या 294 काशीपुर में सुबह 8.30 बजे से 9 बजे तक ईवीएम की खराबी से मतदान बाधित रहा। सुधार होने पर आधे घंटे बाद मतदान शुरू हो गया। सुरियावां के ठठरा गांव का बूथ तीन किमी दूर प्राथमिक विद्यालय छपरिया में बनाया गया, जबकि नेतानगर का बूथ भी दो किमी दूर, बलीपुर के बूथ 119 को बदलकर बदलीपुर में किया गया था, जिससे महिलाएं ऐसे बूथों पर कम संख्या में पहुंच सकीं। कई बूथों पर आधे से एक घंटे तक मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें