फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 केंद्रो पर होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से 10 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए ब्लॉकवार केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। पांच से छह हजार परीक्षार्थी इसमें हिस्सा लेंगे। स्कूल की वेबसाइट से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र को अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी से 12वीं तक की आवासीय कक्षाएं चलती है। छठी में प्रवेश के लिए पाचवीं की पढ़ाई के बाद छात्र-छात्राएं विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं। वर्ष 2019 में प्रवेश के लिए छह अप्रैल को परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए ज्ञानपुर में दो, औराई में दो, भदोही में तीन, डीघ और सुरियावां में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। छह अप्रैल को परीक्षा 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी हालांकि छात्र-छात्राओं को सुबह 10 से 10.30 बजे तक ही केंद्रो पर पहुंचना है। प्राचार्य साहब सिंह ने कहा कि नवोदय विद्यालय समिति की ओर से प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। प्रवेश परीक्षा के लिए जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है वह विभाग की वेबसाइट से अपलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी को यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें