फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही महोत्सव स्टार किड्स एवं कौव्वाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। शुक्रवार से नगर में चल रहे तीन दिवसीय भदोही महोत्सव में शनिवार की रात्रि स्टार किड्स नाइट में बाल कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। रात्रि में ही कौव्वाली में जीवंत प्रस्तुति से कलाकारों ने समां बांध दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम और प्रतिभा से परिपूर्ण गीत नृत्य ने अतिथियों का दिल जीत लिया। देर रात तक लोग उनके कदम ताल पे झूमते रहे।
विज्ञापन

अभयनपुर मैदान में चल रहे कार्यक्रम में कौव्वाल बागदशाह कादरी ने जहां अपने कलाम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं रिया ठाकुर, सोनी चोरसिया जैसी नामवरों ने अपने आकर्षक नृत्य से समां बाध दिया। अनुराग वर्मा, अक्षरा वर्मा, अनुषा जोशी ने भी अपनी अपनी कला से लोगों के दिलों में जगह बनाई। कार्यक्रम आधी रात तक चला। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाट के बीच कलाकारों का स्वागत किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक कृष्णा मिश्रा, डा. एके गुप्ता, केपी दूबे आदि ने लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें