फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल पाकर भदोही की बेटी ने किया गौरान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर के नूरखांपुर के हाजी एखलाक अहमद अंसारी की बेटी फरीहा अंसारी ने प्रयागराज के सैम हिगइनबाटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलाजी एंड साइंस में पत्रकारिता व जनसंचार डिग्री कोर्स में सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। फरीहा को शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जेट्टी ए. ओलिवर के हाथों गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र मिला तो वहां मौजूद उसके पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। फरीहा को मिले इस सम्मान से परिजनों और संबंधियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

फरीहा के पिता ने कहा कि भारत सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा आज की बालिकाओं पर सटीक बैठता है। अभिभावकों ने अपने बेटियों की शिक्षा पर न केवल ध्यान देना शुरू किया है, बल्कि बेटियों ने उस पर खरा उतर कर दिखाया है। सम्मान मिलने से फरीहा आत्मविश्वास से भर उठी है। फरीहा का कहना है कि अब उसका सपना मास्टर्स डिग्री में गोल्ड मेडल हासिल करने का है। उसने सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता इम्तियाज अहमद अंसारी को दिया। फरीहा को मलाल है कि आज उसके दादा रशीदउद्दीन अंसारी इस संसार में होते तो वे जरूर उस पर गर्व करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें