फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सेकेंड तक वीवीपैट पर प्रदर्शित होगा मत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा की निगरानी में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में बताया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि मतदान के बाद सात सेकेंड तक वीपीपैट पर वह चुनाव चिह्न मौजूद रहेगा, जिस पर मतदाता ने वोट किया है।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर जयकेश त्रिपाठी और राकेश कुमार सिंह ने लेखपाल, कानूनगो, अमीन को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि कार्मिक प्रशिक्षण को भली भांति समझ लें, क्योकि उन्हें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम और द्वितीय को प्रशिक्षण देना है। उन्होंने कहा मास्टर ट्रेनर कार्मिक भलीभांति यह जान लें कि उन्हें मतदान पूर्व और बाद में क्या करना है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी और सभी मतदान अधिकारी पूर्व में ही मतदान की सकुशल तैयारी कर लें। जब तक कोई बात पूरी तरह मन और दिमाग में न बैठे, उसे बार-बार पूछें। निर्वाचन सामग्री की किट में क्या-क्या होता है, इसे भी जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान शुरू होने के पहले सभी मतदान कार्मिक वोटिंग मशीन आदि को चेक कर लें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 1950 पर निर्वाचन संबंधी जानकारी ली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें