ज्ञानपुर। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों की ओर से देश के लिए किए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम गीत और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि आज देश मजबूत हाथों में है, जिसे देशवासी देख रहे हैं। संयोजक एवं पूर्व सैनिक मुकुल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंक और आतंकिस्तान के खिलाफ फैसले लेते हैं, उनके हाथ में ही सुरक्षित है। इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर खुशी जताया गया। संचालन जिला महामंत्री दिनेश चंद्र पांडेय ने किया। मौके पर तेग बहादुर सिंह, आलोक दूबे, एसआर शर्मा, अरूण पाठक, शैलेंद्र कुमार, शिव प्रताप सिंह, राजितराम मौर्य, धीरेंद्र सिंह, रोहित पांडेय आदि रहे। वहीं दूसरी वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला गया। मौके पर प्रभात श्रीवास्तव, सरयूनाथ शुक्ल, वंशीधर, ओम प्रकाश, उमाशंकर पाठक, लाल बहादुर मौर्य, वंशदेव, जटाशंकर, शेषमणि शुक्ल आदि रहे।