फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से संभव है गर्दन व कमर से जुड़े रोगों का निवारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। उचित खान-पान, रहन सहन, सोने-उठने बैठने के तौर तरीकों को व्यवस्थित कर कमर और गर्दन के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि कोई गर्दन और कमर दर्द से पीड़ित है तो योग में इसका अचूक इलाज है। ये बातें रविवार को प्रात: रामलीला मैदान में योग संजीवनी ट्रस्ट द्वारा आयोजित नि:शुल्क योग शिविर में योगाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव ने साधकों को बताई।
उन्होंने कहा कि आज लोगों में गर्दन व कमर संबंधी विकारों जैसे सर्वाइकल स्पांडोलाइटिस, टेनिस एल्बो पेन, फ्रोजेन शोल्डर, स्पाइनल स्पांडोलाइटिस, स्लिप डिस्क इत्यादि योग यदि हो भी जाए तो किसी दवा से बेहतर उपचार योग मे है। उन्होंने साधकों को बताया कि अव्वल तो अपने गर्दन और कमर का प्रयोग यथा संभव व्यवस्थित ढंग से करें। कमर कमर पर जोर पड़े अथवा गर्दन एकाएक मुड़े या काफी समय तक गर्दन का सामान्य मुद्रा में न रहना बीमारो को दावत देने के बराबर है। बताया कि ऐसे कई उदाहरण हैं जब दवा करते करते थक कर लोगों ने योग अपनाया और स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

शिविर में उन्होंने विलाव आसन, विमान आसन, त्रिकोण आसन, अर्धचक्रासन, चातक आसन, त्रियक शशक आसन, भुजंग आसन, शलभ आसन, त्रियक आसन, विपरीत नौकासन, मर्कट आसन व नौकासन इत्यादि अभ्यास कराया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सांसद वीरेंद्र सिंह और पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में रूपेश बरनवाल, हाजी अब्दुल हादी, प्रकाशचंद्र जायसवाल, मुश्ताक अहमद, सलीम अंसारी, विनीत बरनवाल, विनोद यादव, किशन कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें