फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय विधायक का सपा ने फूंका पुतला, बर्खास्तगी पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ मुगलसराय विधायक साधना की ओर से की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ने लगा है। जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हॉस्टल चौराहे पर भाजपा विधायक का पुतला फूंककर विधानसभा सदस्यता निरस्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब कार्रवाई नहीं होने पर वह वृहद स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

युवजन सभा के मनोज कुमार यादव और रमेश यादव दद्दा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सोमवार को नारेबाजी करते हुए हॉस्टल चौराहे पर पहुंचे। प्रदेश सरकार और मुगलसराय की विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुतला दहन किया। कहा कि एक महिला होकर महिला के खिलाफ इस तरह अभद्र भाषा का प्रयोग ठीक नहीं है। भाजपा के नेता अहंकार में डूब चुके हैं। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर विधायक साधना सिंह की विधानसभा सदस्यता निरस्त करने और एफआईआर की मांग की। इस मौके पर रामधर यादव, मयंक यादव अजय यादव, सुरेश यादव, रमाशंकर यादव, संदीप यादव, अवनीश त्रिपाठी, विकास माली, सुशील यादव आदि शामल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें