फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा देने वालों को सबक सिखाकर दम लेगी जनता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। देश की जनता फरेब और धोखा देने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। सरकार आम जनता को अधिक समय तक कोरे आश्वासन की आड़ में नहीं रख सकती। आगामी चुनाव में सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वालों को जनता सबक सिखा कर ही दम लेगी। उक्त बातें बुधवार को चौरी क्षेत्र के बरैला में आयोजित सपा की चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कही। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन समय की मांग है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह अंग्रेजों को भगाने के लिए देश भक्तों ने कदम बढ़ाया था, ठीक वैसे ही भाई-भाई को लड़ाने वाली भाजपा सरकार को भी भगाने का समय आ चुका है। चेताया कि जनता इस बार धोखे में आई तो अपना बहुत कुछ खोने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। कहा कि किसान हो व्यापारी अथवा बुनकर हर वर्ग वर्तमान सरकार से त्रस्त है। चौपाल में मौजूद लोगों ने भी गठबंधन को सही कदम करार दिया। सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार की हकीकत जनता के सामने आ चुकी है। अब चादर चाहे जितना भी फैलाई जाए, हकीकत खुलनी तय है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, रामकिशोर बिंद, पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद रामरती बिंद और संचालन डॉ. आर के पटेल ने किया। इस मौके पर प्रभारी रामदुलार राजभर, ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव, जावेद अंसारी, डबलू सिंह, हसनैन अंसारी, पन्नालाल, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, शमशेर मंसूरी, विक्की यादव, दानिश सिद्दीकी, इमरान खान, ओमप्रकाश यादव, प्रदीप यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें