फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक योजनाओं के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के घरांव स्थित कृषि भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस में किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करा दिया गया है। बोरी में लिखे मूल्य से ज्यादा दाम मांगने पर तत्काल इसकी शिकायत विभागीय अधिकारी से करें। इस दौरान उन्होंने कृषि यंत्रीकरण के बारे में बताते हुए विभागीय अधिकारियों को कृषि यंत्र के लिए चयनित लाभार्थियों को एक महीने के अंदर उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिले की सभी नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इस दौरान उन्होंने किसानों से बीच में नहर नहीं काटने की अपील करते हुए कहा कि रोक के बावजूद कोई बीच से नहर काटता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें