फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात स्कूली वाहन सीज, 11 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर/भदोही। लखनो में स्कूली वैन में सिलेंडर से आग लगने से हुए हादसे के बाद सोमवार को पुलिस-प्रशासन की तंद्रा टूटी। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्कूली वाहनों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया। इस दौरान सात वाहनों को सीज किया गया और 11 का चालान किया गया। भदोही नगर के रजपुरा चौराहे पर एआरटीओ ने चेकिंग की, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक ने ज्ञानपुर नगर और आसपास के इलाकों में स्कूल वाहनों की चेकिंग की। इससे स्कूल बस संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव ने सोमवार को भदोही नगर के रजपुरा चौराहे पर आने जाने वाली स्कूल बसों की जांच की। एआरटीओ ने बताया कि मानक के विपरीत चल रहे चार वाहनों को सीज कर दिया गया है। जबकि चार का चालान किया गया। एक वैन जिसका स्कूल स्टॉफ ढोने के लिए परमिट था, उसमें बच्चों को ढोया जा रहा था। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। सीज किए गए चारों वाहनों को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। एआरटीओ ने मानक के विपरीत चल रहे स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार की अगुवाई में जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें तीन वाहनों को सीज किया गया, जबकि सात का चालान किया गया। वाहन चेकिंग अभियान में क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष भी लगाए गए थे। पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त कार्रवाई से अवैध ढंग से बिना मानक के स्कूल वाहन चलाने वाले संचालकों में खलबली मची रही। अधिकारियों ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान कागजात में कई खामियां पाई गईं। उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें