भदोही। नगर के टाइनी टॉट्स प्रिपरेट्री स्कूल में बुधवार को हुए वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्ने बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। लगभग चार घंटे तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्जनों बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से मेहमानों का दिल जीत लिया। गीत-संगीत से जहां अपने कला को लोहा मनवाया वहं लघु नाटकों से बड़ों को संदेश देते नजर आए। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हसनैन अरशद ने फीता काट कर किया।
आपसी सौहार्द और सद्भावना का संदेश देते हुए फातिमा, स्तुति बरनवाल, अरकान अली ने लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी गाकर सुनाया। इसके बाद लय और ताल में सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा गीत सुनाकर बच्चों ने वाहवाही लूटी। छात्रों ने नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रा जैफा अंसारी की सात सदस्यीय टीम ने राजस्थानी नृत्य कल बेलिया नृत्य से खूब प्रशंसा बटोरी। शिवम यादव की 16 सदस्यीय टीम ने भजन, मनमोहन को ध्यान धरे जो अति सुख पावत चैन... सुनाया तो श्रोता अध्यात्म में चले गए। छात्रा शमरा खां, अलसिफा, रीद्धिमा ने शिक्षक की भूमिका में छात्रों को उपदेश दिए।
संचालन श्लोक जायसवाल व तंजील अरशद ने किया। छात्र माधव शर्मा का गीटार बजाना भी सराहा गया। प्रबंधक रमा नागेश, प्रधानाध्यापक रमा खन्ना, वंदना गुप्ता, शैली सुनेजा, निकहत फातेमा, नूरहुबा, बीणा श्रीवास्तव, ततहीर जावेद, मो.आसिफ, मो. राशिद, गुरुदास यादव, अरुण जायसवाल बबलू, प्रिंस जायसवाल, रामू शर्मा, राजेंद्र यादव, नईम खां, सफदर हुसैन, मुन्ना खां आदि मौजूद रहे।