फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक बुधवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानों की विभिन्न मांगों को लेकर सात जनवरी को तहसील मुख्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। धरने की सफलता के लिए ब्लॉक क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांट कर सभी में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन कुछ अलग अंदाज में किया जाएगा। सरकार को विवश होकर प्रधानों की मांग को मानना ही पड़ेगा। बैठक में संगठन के प्रदेश मंत्री श्रीराम दूबे के अलावा अमरजीत यादव, लवकुश दूबे, राकेश मिश्रा, संजय यादव, जयप्रकाश तिवारी, कन्हैया यादव, राधेश्याम यादव, अलीमुद्दीन, मनीलाल कन्नौजिया समेत कई प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें