फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे सीईपीसी के पूर्व उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही । कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के पूर्व प्रथम उपाध्यक्ष हाजी नसरुल्लाह अंसारी का बीती रात निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सुनते ही जिले भर के कालीन निर्यातक उनके अजिमुल्लाह चौराहे स्थित आवास पर जमा हो गए।
विज्ञापन

सीईपीसी प्रशासनिक समिति के पूर्व सदस्य उनके भाई कमरुद्दीन अंसारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रात मे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मिट्टी शनिवार को शाम छह बजे पीरखांपुर स्थित कब्रिस्तान में पड़ी, जिसमे हजारो की संख्या में कालीन निर्यातक, उत्पादक, व्यापारी, राजनीतिक सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) और कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने अलग अलग शोक सभा कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें