फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल गिरने से आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही । नगर के मेन रोड तकिया कल्लनशाह के पास शुक्रवार तड़के जेसीबी के धक्के से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर धराशाई हो गया। इससे पोल से जुड़े विद्युत तार छिन्न भिन्न हो गए साथ ही पोल के बीच सड़क पर गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। इससे आसपास के मोहल्लों में 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। दोपहर 2 बजे पोल को रास्ते से हटाकर आवागमन बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

जानकारी हो कि पालिका द्वारा जेसीबी के मदद से सीवर की सफाई कराई का जा रही है। इसके लिए सड़क के नीचे दबे सीवर चैंबरों को ढूंढने के लिए जेसीबी को लगाया गया है जो भोर में काम करते पोल में धक्का लग जाने से खंभा गिर गया। पालिका अधिकारियों और विद्युत विभाग की टीम ने मिल कर दोपहर 2 बजे तक आवागमन बहाल कराया। जबकि विद्युत कर्मियों ने अथक प्रयास कर सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें