फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचआई बेपरवाह, हाइवे पर लग रहे हिचकोले

विज्ञापन
एनएचआई बेपरवाह
विज्ञापन
जंगीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

एनएचएआई की उदासीनता जीटी रोड पर किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग समेत जिले के कई स्थानों पर जीटी रोड पर नालीनुमा बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा बन गए हैं। यहां बाइक सवार आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विकास में सड़कों का अहम योगदान होता है लेकिन अगर सड़कों की समय-समय पर मरम्मत और देखरेख न की जाए तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं। देशभर में चर्चित जीटी रोड की हालत जिले में कई स्थानों पर बेहद खराब हो गई है। मार्ग पर छोटे से लेकर बड़े वाहन फर्राटा भरते हुए निकलते हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण (एनएचएआई) टोल प्लाजा पर शुल्क भी वसूलता है लेकिन, सड़क के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। महानगरों को जोड़ने वाले जीटी रोड का बड़ा हिस्सा (45 किमी) भदोही जिले में स्थित है। जंगीगंज के धनतुलसी मोड़ पर मरम्मत न होने से जीटी रोड पर बेतरतीब ढंग से सड़क नालीनुमा हो गई है। इससे जीटी रोड पर चढ़ने वाले वाहन असंतुलित हो जाते हैं और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे अक्सर बाइक सवार गिरकर जहां चोटिल हो रहे हैं, वहीं जीटी रोड पर चढ़ते समय कार आदि छोटे चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन जब इस नालीनुमा सड़क पर हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ते हैं तो हर पल दुर्घटना की आशंका बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की सी भी चूक राजमार्ग पर गुजरने वाले वाहनों से टक्कर के रूप में कभी भी सामने आ सकती है। धन तुलसी मोड़ पर ही ऐसी स्थिति नहीं है। गोपीगंज, औराई में भी जीटी रोड कई स्थानों पर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। बाजार के अजय मोदनवाल, संतोष मिश्र, दिनेश पांडेय, राजकुमार, मनोज कुमार, सोनू, आनंद कुमार आदि ने जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें