फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक पर तालाबंदी कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को भारी संख्या रोजगार सेवकों ने भदोही विकास खंड कार्यालय पर आंदोलन और नारेबाजी की। इस दौरान सेवकों ने कार्यालय से अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कार्यालय में ताला जड़ दिया। नाराज सेवकों का कहना था कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है।
सुबह तीन दर्जन से अधिक ग्राम सेवक ब्लाक कार्यालय पहुंचे। विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। जिला संचालन समिति के सदस्य चंद्रशेखर यादव ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों की महीनों से नौ सूत्रीय मांगें लंबित हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर समिति द्वारा हर ब्लाक पर प्रदर्शन की रणनीति के तहत आंदोलन किया जा रहा है। जिला मुख्यालयों पर भी आंदोलन की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों ने जिम्मेदारी से काम किया लेकिन उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं। फिर भी सरकार रोजगार सेवकों की मांगों को नजर अंदाज किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक चौधरी ने शीघ्र ही यह आंदोलन प्रदेशव्यापी होगा। पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने, ग्राम रोजगार सेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों पर ध्यानाकृष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को रोजगार सेवक पैदल मार्च कर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों से भाग लेने का निर्देश दिया गया। बताया कि 12 सितंबर को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आयोजित है। जिसमें प्रदेश भर से 35 हजार रोजगार सेवकों की भागीदारी होगा। आज आंदोलन के तहत खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त किया गया। राजेश कुमार, नरेंद्र यादव, सूर्यलाल रावत, जावेद आलम, इंद्रबहादुर मौर्य, देवेंद्र यादव, साहबलाल, पूनम यादव, सूनीता देवी, मंजू जायसवाल, शिव कुमार, विवेकानंद पटेल, अमित सिंह, राकेश गोस्वामी, मीरा देवी, उमेश कनौजिया, विरेंद्र यादव, श्याम सुंदर, अनिल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें