फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 18 जोनल और 172 सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से हर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के साथ ही मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है। 18 जोनल और 172 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। मजिस्ट्रेट बूथों की व्यवस्था, मतदान में गड़बड़ी पर नजर आदि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जिले में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रेक्षक संग अफसर लगे हुए हैं। लोकसभा क्षेत्र के ज्ञानपुर, औराई, भदोही, हंडिया और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन से चार जोनल मजिस्ट्रेट और 30 से 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम, तहसीलदार को जोनल और जिला संग ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ से नौ उड़नदस्ता, नौ निगरानी टीम, तीन सहायक प्रेक्षक बनाए गए हैं। प्रयागराज के प्रतापपुर और हण्डिया विधानसभा को लेकर कुल 18 जोनल मजिस्ट्रेट, 172 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सभी मजिस्ट्रेट को बूथों की व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें