फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव: पहले दिन 22 नामांकन पत्र वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट के जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन एक निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन किया, जबकि 22 ने नामांकन पत्र खरीदे। कलेक्ट्रेट के बाहर चारों तरफ बैरिकेडिंग कर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।
मंगलवार सुबह 11 बजे से लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसी के साथ ही नामांकन का आगाज हो गया। इसको लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट, जोरईं मार्ग, भुसौला मार्ग, मोढ़ मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। मुख्य गेट पर चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में पहले दिन निर्दल प्रत्याशी राजेश कुमार वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह 22 लोगों ने एक-एक सेट में नामांकन पर्चा खरीदा। अवकाश के दिनों को छोड़कर नामांकन 23 अप्रैल तक दाखिल होंगे। 26 अप्रैल को नाम वापसी होगी। ज्यादातर प्रमुख प्रत्याशियों ने अब तक नामांकन की तिथि तय नहीं की है। प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से मुहूर्त देखकर नामांकन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से हो रही है। आगामी दिनों में भीड़ बढ़ेगी उसके लिए भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के लिए इन्होंने लिया पर्चा
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में नामांकन करने के लिए 22 लोगों ने परचे खरीदे। इनमें
मालिक परवेज, विनोद, जमालुद्दीन, राजेश कुमार वर्मा, अजय कुुमार प्रजापति, अतुल कुमार राय,
श्रीकांत राजकिशोर, अखिलेश कुमार द्विवेदी, दीपक तिवारी, महेंद्र कुमार पाल, वीरेंद्र कुमार, मनोज दूबे, सुशील, बैजनाथ, ओम प्रकाश, चंद्रभान यादव, महेश कुमार मौर्य, हरिओम बिंद, चंद्रबली मौर्य, सतीश बहादुर, आलोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें