नईबाजार। नगर के जाहिदपुर में बीती रात कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में बेहद रोमांचक मुकाबले में फूलपुर की टीम ने मीरजापुर को 3 अंक से हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। विजेता टीम के कप्तान रमेश और उपविजेता टीम के कप्तान हर्षराज सिंह को पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 28 टीमों ने प्रतिभाग किया था। रविवार को रात्रि 8 बजे फूलपुर और मीरजापुर की टीम के बीच फाइनल खेला गया। रात्रि 11 बजे तक फाइनल मैच का समापन हुआ जिसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक मंडल के अफजल अंसारी, वाजिद अली, रिजवान ने विजेता और उपविजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया। कमेंट्री अब्दुल रज्जाक व खुर्शीद अंसारी ने किया तथा रेफरी की भूमिका में रविचंद यादव, सुरेश यादव, लाल साहब यादव, अजीत सिंह रहे।