फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के अभयनपुर मैदान पर गत शुक्रवार से चल रहे भदोही महोत्सव का रविवार की रात्रि रंगारंग समापन हो गया। अंतिम रात्रि को बालीवुड स्टार नाइट कार्यक्रम में कई कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। अरुण बक्शी की मिमिक्री लोगों को खूब भाई जबकि पूर्णिमा ने अपने आवाज के जादू से लोगों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन

अंतिम दिन गीत, संगीत, नृत्य और हास्य कार्यक्रमों का जादू श्रोताओं के सर चढ़ कर बोला। चार घंटे तक जबरदस्त मनोरंजन के बीच लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का स्वागत किया। पूर्णिमा, पूजा, शवाब साबरी, अशोक मिश्रा, अनन्या, महेश सहित एक दर्जन कलाकारों ने अपने नृत्य, गीत, संगीत का जादू बिखेरा। इस मौके पर विभिन्न खेलों को विजेताओं और प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों गणमान्य लोगों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक लोग मौजूद रहे। आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों कृष्णा मिश्रा, डा.एके गुप्ता, केपी दूहे आदि ने तीन दिन तक चले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें