फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादशी पर शिवालयों में रही भीड़, लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। एकादशी के अवसर पर नगर ओर क्षेत्रों के शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया। जिसके बाद सायंकाल से शुरू हुआ दर्शन पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहा। हर हर महादेव के जयघोष से नगर और ग्रामीण क्षेत्र गूजायमान रहा।
विज्ञापन

नगर स्थित बाबा बड़े शिव धाम, गोपेश्वर नाथ, सिद्धेश्वर नाथ, कबूतर नाथ, जोगी वीर, जागेश्वर, तिलेश्वर नाथ, पाडंवानाथ, धनकेश्वर नाथ, कमलेश्वर नाथ, गंगेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में एकादशी के चलते भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। भगवान शिव की अदभुत छटा व अलौकिक स्वरुप देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। सुगंधित पुष्पों और पंच द्रव्य से सजा बाबा का दरबार व भव्य श्रृंगार देख प्रफुल्लित श्रद्धालुओ के जयकारे से नगर और गांव के मंदिर गूंजायमान रहे। देवाधिदेव महादेव को अबीर गुलाल अर्पित कर एक दूसरे को टीका लगा कर होली का शुभारम्भ करते हुए बधाई दी। भव्य स्वरूप का दर्शन और आरती पूजन करने के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रही। बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी बाबा बड़े शिव का अलौकिक श्रृंगार किया गया था। आरती पूजन के उपरांत शिव स्तुति गान कर प्रसाद के रुप मे ठंडई के साथ अन्य प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें