फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में गौराकलां ने चौरी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नईबाजार। नगर के जाहिदपुर स्थित मैदान में रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सोनकर और अमित सिंह ने कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से सौहार्द बढ़ता है। खेल शारीरिक व्यायाम के लिए भी आवश्यक है। उद्घाटन मैच चौरी और गौराकलां वाराणसी के बीच हुआ जिसे गौराकलां ने 42-21से जीत लिया।
पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कबड्डी शुद्ध रूप से भारतीय खेल है। कबड्डी को क्रिकेट की तरह प्राथमिकता दी जाए तो इसमे एक से एक खिलाड़ी निकल कर आएंगे। कहा कि कबड्डी को दूसरे खेलों की तरह प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
विज्ञापन

अमित सिंह ने कहा कि शहरों में कबड्डी लुप्त होती जा रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कबड्डी का बोलबाला है लेकिन प्रोत्साहन नहीं मिलने से प्रतिभाएं खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 28 टीमे भाग ले रही हैं। प्रथम मैच में गौराकला ने आसानी से चौरी को हरा दिया। प्रतियोगिता में इलाहाबाद, जौनपुर, फूलपुर, वाराणसी, बाबतपुर, रामनगर आदि की टीमें भाग ले रही हैं। कमेंट्री अब्दुल रज्जाक व खुर्शीद अंसारी ने किया जबकि रविचंद्र यादव, सुरेश यादव, लाल साहब यादव, अजीत सिंह रेफरी की भूमिका में रहे। संयोजक अफजल अंसारी, रिजवान अंसारी, आसिक अली, वाजिद अली, लियाकत अंसारी, शमशीर अंसारी, सादिक अंसारी, फहद अहमद, आरिफ अंसारी, एहसान अंसारी, अजहान अंसारी आदि व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें