फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेज-टोल प्लाजा से जंगीगंज तक जाम रहा राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। प्रयागराज में कुंभ का अंतिम स्नान और स्थानीय गंगा घाटों से लगायत शिवालयों में दर्शन-पूजन, स्नान को लेकर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को टोल प्लाजा से जंगीगंज तक 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा। इससे लोग बेहाल हो गए। वहीं जाम को छुड़ाने में पुलिस कर्मियों और चट्टी-चौराहों पर तैनात होमगार्डों को पसीना छूट गया।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक गंगा स्नान करने वालों के साथ ही शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए लोगों की भारी भीड़ छोटे-बड़े वाहनों पर सवार होकर हाईवे पर उतरती रही। लेकिन, गोपीगंज नगर, मिर्जापुर तिराहा, कौलापुर का अंडर पास निर्माण कार्य के दौरान यातायात इंतजाम को सुव्यवस्थित न किए जाने के कारण जाम लगता रहा। यह स्थिति दिनभर बनी रही, लेकिन दोपहर साढ़े बजे से तीन बजे के बाद तक लालानगर से जंगीगंज तक लंबी लाइन लगी रही। सुरक्षा इंतजामों का अभाव जाम के बीच सड़क दुर्घटनाओं की वजह बनता रहा। यातायात नियमों की अनदेखी भी जाम की समस्या को बढ़ाता रहा। जो जिस ओर से आया अपने ही हिसाब चौराहों-तिराहों पर वाहनों को मुड़ा दे रहा था। इससे जाम लग जा रहा था। क्षेत्रीय लोगों के साथ ही वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, गोरखपुर, औराई, अंदावा, कौशांबी, कोखराज, चंदौली, मुगलसराय आदि स्थानों को पहुंचने वाले घंटों जाम में उलझे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें