फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चला सफाई कर्मियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के खिलाफ मांगों को लेकर बीडा सफाई कर्मियों का आंदोलन शुक्रवार को दूसरे दिन भी चला। बीडा के मुख्य द्वार पर एक दर्जन से अधिक कर्मियों ने अपनी आवाज बुलंद की और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं हो जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

जब से बीडा द्वारा संविदा सफाई कर्मियों को ठेके पर किया गया है तब से वे आंदोलित हं। उन्होंने कई बार मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन दिया। अपनी समस्या बताई। गुहार लगाई लेकिन उनका आरोप है कि उन्हेें केवल आश्वासन देकर टाला जाता रहा। उनकी मांग है कि उन्हें ग्रेड पे वेतन के तहत रखा जाए। नियुक्ति तिथि से लेकर अब तक विभिन्न कारणों से काटे गए भुगतान हो, जो सफाई कर्मी निकाले गए हैं उन्हें बहाल किया जाए। इसी क्रम में बीते बुधवार को कर्मियों ने कार्यालय के सामने पुतला भी फूंका था तथा उसके अगले दिन से बेमियागी अनशन भी शुरू कर दिया है। आंदोलन में मो.जावेद, सुनील दुबे, दिनेश लाल, शफीक, ननका, वंशबली, सोनू, मो.मुस्तकीम, शमशुद्दीन, मनबोध, अरमान, रुस्तम, सलीम, मेराज, कुरबान, सेराजुद्दीन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें