फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 हजार परिवारों का उदय नहीं हो सका सौभाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। बिजली सौभाग्य योजना से अब तक जिले के 22 हजार परिवार वंचित हैं। ठेकेदारों की मनमानी से अब भी हजारों घरों में मीटर लगने के बाद भी कनेक्शन नहीं हो सका है। 30 दिसंबर तक योजना की डेडलाइन तय होने से आठ दिन के अंदर सभी के घरों को रोशन करना विभाग के लिए टेढ़ी खीर दिख रही है, हालांकि विभाग का दावा है कि लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल सरकार के मुख्य एजेंडे में रहता है। केंद्र सरकार 2018 में सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने की योजना चला रही है। इसके तहत पांच सौ रुपये में बिजली कनेक्शन मुहैया कराने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। इस राशि को भी 10 किश्तों में बिजली बिल के साथ लेने का निर्देश दिया गया था। योजना के तहत चयनित ठेकेदारों ने सरकार की मंशा का ही बंटाधार कर दिया है। जिले के कई गांवों में दो से चार माह पहले ही मीटर तो लगा दिया गया लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं हो सका। जिससे कागजों में वह गांव तो रोशन हो गए पर अब भी सौभाग्य का प्रकाश नहीं पहुंच सका। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में 90 हजार 431 घरों तक दिसंबर 2018 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष अब तक लगभग 68 हजार घरों तक ही बिजली पहुंच पाई है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग को आठ दिन में 22 हजार 500 घरों में बिजली पहुंचाना बाकी रह गया है। वहीं विभाग की ओर से प्राईवेट टेंडर के जरिए अब तक 65 हजार घरों में मीटर लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


मीटर लगाया, कनेक्शन नहीं दिया
उपभोक्ताओं की मानें तो विभाग की ओर से आनन- फानन में बिजली का मीटर तो लगा दिया गया है, लेकिन उसमें कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। कांवल के चककिशुनदास निवासी सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया की जिले के बड़ी संख्या में लगे मीटर में अभी तक कनेेक्शन नहीं कराया गया है। जिसमें उनका घर भी शामिल है। इसी प्रकार रमेशचंद्र, अनिल दूबे, मुकेश कुमार, राजीव, फूलचंद्र समेत दर्जनभर से ज्यादा उपभोक्ताओं ने बताया की उनके घर लगे बिजली के मीटर में अभी तक कनेेक्शन नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


अभी बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शन कराया जाना बाकी है। विभाग की कोशिश है की तय समय सीमा में उक्त लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।- अमर सिंह, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें