गोपीगंज। नगर स्थित उप डाकघर में खराब पड़ी आधार कार्ड बनाने की मशीन बनाने के लिउ बुधवार को बनारस से विभागीय अधिकारियों की टीम पहुंची। जो देर शाम तक मशीन बनाने में जुटे रहे। इससे डाकघर में जल्द आधार कार्ड बनाए जाने की उम्मीद जगने लगी है। हालांकि देर शाम तक मशीन नहीं बनाई जा सकी थी।
डाकघर में नि:शुल्क आधार कार्ड बनावाने के लिए विभाग की ओर से तीन महीने पहले आधार कार्ड मशीन लगाई गई थी। हालांकि डाक सहायक की कमी के चलते मशीन सो पीस बनकर रह गई। डाक सहायक की तैनाती के बाद भी काम शुरू नहीं होने की शिकायत डाक अधीक्षक से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को वाराणसी से आए कर्मचारियों ने मशीन की मरम्मत शुरू की। हालांकि देर शाम तक मशीन नहीं बनाई जा सकी थी। डाकपाल राम अवतार ने बताया कि मशीन चालू हो जाने पर गुरूवार से आधार कार्ड बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। नया आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं ली जाएगी।