ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की सौभाग्य ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत जिला मुख्यालय से लगे लखनो गांव की दलित बस्ती में कराए गए कार्य को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे बस्ती के लोगों में रोष है। बस्ती के लोगों का कहना है कि मीटर तो लगा दिया गया है मगर खंभे नहीं गाड़े गए हैं। अब भी लोगों को तीन सौ से चार सौ मीटर लंबे केबल के सहारे बत्ती जलानी पड़ रही है।
दलित बस्ती के लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र की देकर मदद की गुहार लगाई। कहा कि सौभाग्य योजना के तहत हमारी बस्ती को चयनित किया गया है। बस्ती के हर घर में मीटर तो लगा दिया गया लेकिन विद्युतीकरण का काम शुरू नहीं किया गया। जिलाधिकारी से शिकायत करने वालों में रामसागर, श्यामलाल, बबलू, राजेश, राजू, गणेश, चकबंदीलाल गौतम, बेचनराम, अजय, लालबहादूर, नन्हे, जय, मोनू, सोयरी, विभूति नारायण आदि शामिल रहे।