लालानगर। गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड स्थित एक लॉन में रविवार को उज्जवल भविष्य युवा सम्मेलन में देशहित और जिले के विकास के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी आशीष सिंह ने कहा कि आगामी लोस चुनाव से पहले युवा सतर्क हो जाएं।
उन्होंने कहा कि वह अपने पिता औराई के पूर्व विधायक उदयभान सिंह के नक्शे कदम पर चलकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह युवाओं के दम पर राजनीति में बदलाव लाना चाहते हैं। क्षेत्र के राजनीतिक विकास की दिशा युवा ही तय कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने सभी युवाओं को आगे आने की अपील की। कहा की जो युवा उनके विचारों से सहमत हों वह उनके साथ आकर जिले के विकास में अपना योगदान दें। जिससे अपनी ऐतिहासिक पहचान खो रहे भदोही जिले का इतिहास फिर से बदला जा सके। कार्यक्रम का संचालन शिवमंगल सिंह ने किया। मौके पर विपुल सिंह, बबलू शुक्ला, नितेश सिंह, आशीष सिंह, पप्पू सिंह, उमेश सिंह, सुरेश तिवारी, कन्हैया तिवारी, संजय सिंह, राजू राय, सुशील कुमार आदि रहे।
सम्मेलन से नए राजनीतिक संकेत
ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड स्थित एक लॉन में रविवार को आयोजित उज्जवल भविष्य युवा सम्मेलन से नए राजनीतिक संकेत मिलने लगे। पूर्व विधायक डा. सिंह के पुत्र आशीष सिंह भले ही इसे राजनीतिक मंच की संज्ञा नहीं दी लेकिन राजनीतिक गलियारे में चर्चा बढ़ गई है। आशीष भगवा धारण करेंगे या साइकिल चलाएंगे यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन कुछ राजनीतिक पंडितों के माथे की चिंता जरूरी बढ़ जाएगी।