फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचा सीएएफ जवान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कौलापुर। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के जवान वकील बिंद का शव शनिवार शाम सात बजे एंबुलेंस से मदनपुर उसके पैतृक गांव पहुंचा। जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण अड़ गए हैं। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह समेत सीएएफ के आला अधिकारी परिवार वालों को समझाया लेकिन वह नहीं माने।
मदनपुर गांव निवासी वकील बिंद छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स का जवान था। तीन दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सड़क के किनारे उसका शिव मिला था। दो दिनों तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसकी नक्सलियों ने हत्या की या दुर्घटना में मौत हुई। शनिवार शाम को सड़क मार्ग से होते हुए एंबुलेंस से दिवंगत जवान वकील बिंद का शव मदनपुर गांव पहुंचा। शव आने की खबर लगते ही आसपास के कई गांव के लोग वहां पहुंच गए। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, राजितराम यादव समेत कई दलों के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृत जवान के परिजन और ग्रामीण शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर शाम साढ़े सात बजे से धरना शुरू कर दिया। एसडीएम अमृता सिंह मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास करती रहीं लेकिन परिवार वाले नहीं माने। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि दो दिन तक उनके घर कोई नहीं आया अब सभी लोग आ रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक लोग धरने पर ही बैठे रहे। एसडीएम अमृता सिंह ने कहा कि आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद का दर्जा देने की मांग
कौलापुर। सपा ने मदनपुर निवासी जवान वकील बिंद को शहीद का दर्जा देने की मांग की। शनिवार को घर पहुंचे पूर्व प्रदेश सचिव कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश के लिए जवान की मौत हुई। सरकार उसे शहीद का दर्जा दे। मौके पर कमला शंकर महतो, बाबा बिंद, राम भरोसे यादव, राजधर बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें