फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण में चूक, अयोग्य बने परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए ऐसे विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया, जो मानक पूरे नहीं करते थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के साफ्टवेयर के फॉल्ट से हुई खामियों लेकर विभाग असमंजस में है। विभाग ने जिन विद्यालयों को मानक के लिहाज से अपूर्ण माना था, वह भी केंद्र बन गए, हालांकि डीएम की गठित टीम के जांच के बाद केंद्रों की फाइनल सूची तय होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के केंद्र निर्धारण को लेकर तमाम सवाल उठते थे। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग की संलिप्तता की शिकायत की जाती थी। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्र निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए आनलाइन सूचनाएं मांगी गई और केंद्र निर्धारण साफ्टवेयर से तय किया गया। साफ्टवेयर से केंद्र निर्धारण तय होने में भी काफी खामियां सामने आई। सप्ताह भर पूर्व करीब 180 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों में 86 को माध्यमिक शिक्षा परिषद की साफ्टवेयर ने परीक्षा केंद्र बनाया। सूची में ऐसे विद्यालयों को केंद्र बना दिया गया है, जो मानक को पूरा नहीं करते। हालांकि विभाग का मानना है कि डीएम की गठित टीम की जांच के बाद केंद्रों की सूूची फाइनल होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि बोर्ड के साफ्टवेयर सें केंद्रों का निर्धारण हुआ है। कुछ केंद्रों में खामियां हैं। डीएम की गठित टीम की जांच के बाद उसमें बदलाव हो सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के कुल 33,749 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 17,630 छात्र और 16,119 छात्राएं हैं। इंटर की परीक्षा में 27,884 विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें 14,229 छात्र और 13,655 छात्राएं होंगी। बोर्ड ने 86 केंद्रों की सूची जारी की है, जो पिछले साल के मुकाबले 14 अधिक है। 2018 की तुलना में छात्र संख्या भी करीब पांच हजार अधिक हो गई है। गत वर्ष 57 हजार छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी जबकि इस साल संख्या 62 हजार से अधिक है।
इनसेट
पहले दिन आईं 15 आपत्तियां
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए केंद्रों को लेकर शिकायतें आनी शुरू हो गईं। पांच दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कार्यालय खुला तो 15 स्कूल और कॉलेजों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गईं। कुछ ने स्कूलों की दूरी तो कुछ मानक न होने के बाद केंद्र बनाने का आरोप लगाए। डीआईओएस ने कहा कि 14 नवंबर तक केंद्र निर्धारण की आपत्ति ली जाएगी। उसके बाद आपत्तियों का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें