ज्ञानपुर। जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय परिसर में सोमवार को कोटेदारों को ई-पास मशीन का वितरण किया गया। ज्ञानपुर तहसील के 272 कोटेदारों में 176 को ई-पास मशीन वितरित की गई। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि डीघ ब्लॉक के 114 में 82, ज्ञानपुर के 104 में 60 और अभोली के 54 में 34 कोटेदारों को मशीन दी गई। उन्होंने कहा कि कोटेेदारों को ब्लॉकवार 13 नवंबर से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उक्त मशीन से अनाज वितरण में परेशानी न हो सके। बताया कि मशीन से कार्ड धारक के अंगूठे से मिलान कर अनाज का वितरण होगा। इससे अनाज वितरण को लेकर आने वाली शिकायतें कम हो जाएंगी।