फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी और अडानी को कर रहे मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। पूर्व सांसद रमेश दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के हाथ को मजबूत कर रही है। देश की आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले के पीछे भाजपा की साजिश बताया। कहा कि गुजरात के सीएम का कांग्रेस पर आरोप मढ़ना निंदनीय है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को मानिकपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गुजरात में है, अगर कांग्रेस साजिश कर रही है तो कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों के मुद्दों से लोगों का ध्यान भाजपा भटकाने का प्रयास कर रही है। कहा कि भाजपा देश के हर मुद्दे को कांग्रेस का नाम लेकर ही जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहती है। उन्होंने देश प्रेम और देशभक्त का पाठ पढ़ाने वालों पर भी सवाल उठाया। कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए सरकारी जहाज की जगह उद्योगपतियों के प्राइवेट जहाज से सफर कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि प्रदेश या देश को मजबूत करने के बजाए भाजपा सिर्फ अडानी और अंबानी को मजबूत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें