फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण योग शिविर का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति की ओर से शुक्रवार को केएनपीजी महाविद्यालय में 25 दिवसीय सह योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। पहले दिन साधकों के योग के कई महत्व के बारे में बताया गया। अंत में लोगों को चना और गुड़ वितरित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ पतंजलि की महिला तहसील प्रभारी अर्चना पांडे, रेखा तिवारी, शिवांगी श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें संदेश योगी के नेतृत्व में करीब सौ लोगों को योग कराया गया। योग से होने वाले फायदे को बताते हुए उन्होने कहा कि गलत आदतों और अनियमित दिनचर्या के कारण शरीर रोग का घर बनता जा रहा है। जिसके कारण वर्तमान कें हर पांचवा व्यक्ति मधुमेह और हदय रोग से पीड़ित है। इसके निराकरण के लिए व्यक्ति को कम से कम 15 मिनट अनुलोम विलोम और कपाल भांति प्रणयाम करना चाहिए। उन्होंने सूर्य नमस्कार, सिंहनाद, हास्यासन प्राणायाम कराते हुए कहा की, 25 दिनो तक योग शिविर में सम्मिलित होने वालों को योग शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से रूक्मणि कांत, अविनाश रावत, जितेंद्र, आशीष सिंह, एलसी यादव, सुरेश मौर्या, स्नेह लता, विजय शंकर, पवन, रंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें