फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से महिला बच्चे के साथ गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को चलती ट्रेन से उतरते समय महिला यात्री प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गई। ट्रेन पर सफर कर रहे यात्रियों ने ट्रेन को चेन पुलिंग कर महिला को बचा लिया। घटना को लेकर स्टेशन पर खलबली मची रही।
विज्ञापन

बताया जाता है कि औराई थानाक्षेत्र के समधा बलीपुर गांव निवासी मनोज दुबे अपने पत्नी प्रतिमा दुबे (30) और बच्चों के साथ उधना-दानापुर एक्सप्रेस से उधना से घर आ रहे थे। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सुबह जब ट्रेन रुकी तो पति समेत दो बच्चे ट्रेन से नीचे उतर गए। भीड़ की वजह से पत्नी और गोद में लिया हुआ बच्चा ट्रेन में ही रह गए। तब तक ट्रेन आगे के लिए चल दी। इससे प्रतिमा दुबे घबराकर जल्दीबाजी में चलती ट्रेन से ही प्लेटफार्म पर उतरने लगी। इसे देखकर सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने ट्रेन को चेनपुलिंग कर रोक दिया। लेकिन, तब तक महिला बच्चे के साथ प्लेटफॉर्म पर गिर चुकी थी। ट्रेन से गिरने से महिला के पैर में चोट आई है, लेकिन बच्चा बच गया। घायल महिला का इलाज निजी चिकित्सालय में करवाकर पति अपने परिवार के साथ घर चला गया। पति मनोज दुबे ने बताया कि ट्रेन में काफी भीड़ थी, किसी के धक्के से पत्नी प्लेटफार्म पर गिर गई। घटना की जानकारी होने पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ़ के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें