फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की गिरफ्तारी से भड़के सपाई, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

औरैया जाते समय बृहस्पतिवार को लखनऊ-उन्नाव जिले की सीमा पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के सपाजन भड़क गए। उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को ढोंगी बताते हुए अयोग्य सीएम बताया।
विज्ञापन

सभा करने के बाद गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, आम जनता का उत्पीड़न बढ़ गया है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता पर अन्याय और अत्याचार की सीमा पार कर चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी लोकतंत्र के दमन की साजिश है। लेकिन, समाजवादी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सपा के लोग अपने नेता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग, मुख्तार हाशमी, रहमुद्दीन मंसूरी, बाबा बिंद, हृदय प्रजापति, मानस यादव, श्यामधर, मुन्ना यादव, वजीर आलम, सुरेश यादव, हरिशंकर यादव, प्रदीप यादव, ओम प्रकाश, विनोद यादव, नान्हक, जितेंद्र, हसनैन अंसारी, कल्लन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें