फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पटाखों की चिंगारी से 17 झुलसे, सड़क हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दीपावली पर पटाखों की आतिशबाजी सोमवार की रात कई लोगों पर भारी पड़ गई। पटाखों की चिंगारी से जिले के अलग-अलग स्थानों पर 17 लोग झुलस गए। घायलों का उपचार सरकारी अस्पतालों में कराया गया। दुर्गागंज सीएचसी पर जलने के सबसे अधिक 12 मामले आए। भदोही एमबीएस व सीएचसी, सुरियावां पर एक केस, जिला अस्पताल में दो मरीज पटाखे से झुलसकर पहुंचे थे। दीपावली के दिन तीन लोग सड़क हादसों में घायल हो गए। शराब पीकर गिरने से पांच लोग घायल हुए। दिवाली की रात भदोही क्षेत्र के अहरा सर्रोई गांव में पटाखा छुड़ाते समय आदर्श दुबे (14) का चेहरा पटाखे की चिंगारी से झुलस गया। उपचार के लिए उसे एमबीएस अस्पताल भदोही पहुंचाया गया। दिवाली की रात 11 बजे रामरायपुर की वर्षा राय (8) को सीएचसी भदोही लाया गया। चिकित्सक के मुताबिक बालिका के चेहरे पर हल्की चोट आई थी। पटाखा छुड़ाकर भागते समय वह कंकड़ से ठोकर लगने से गिर गई थी। वहीं मोढ़ के कोल्हुआ पांडेपुर में पटाखा फोड़ते समय प्रियांशु पुत्र आदर्श (2) घायल हो गए। परिवार के लोग पटाखा छुड़ा रहे थे। बच्ची वहीं खड़ी थी। पटाखे की आवाज से वह सहम कर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। दूसरी घटना सुरियावां थाने के चकचंदा गांव में हुई। वहां पटाखा फोड़ते समय राजन (20) घायल हो गया। उसके हाथ में ही पटाखा फूट गया। इससे हथेली जल गई। सुरियावां सीएचसी पर समरदीप सरोज (50) निवासी मलेपुर निवासी दिवाली के रात अपने घर में सोए थे। इसी दौरान उनके चारपाई के पास किसी ने पटाखा फोड़ दिया। इससे उनकी पीठ में दाने पड़ गए। भानीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने बताया कि पटाखे की चिंगारी से जलने वालों की संख्या 12 रही। कोई गंभीर रूप से नहीं जला था। दारू पीने से पांच लोग गिरकर चोटिल हुए थे। उन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन




इनसेट:
दारू पीकर चला था बाइक, घायल
ज्ञानपुर कोतवाली के बैरा गांव निवासी रामनरेश (34) बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव के पास अचानक बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि व्यक्ति ने दारू पीकर रखी थी। उसके मुंह से बदबू आ रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया गया। भदोही में एक और गोपीगंज सीएचसी पर सड़क दुर्घटना के एक-एक केस आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें